सासाराम, फरवरी 16 -- सासाराम, नगर संवाददाता। समाहरणालय में सोमवार को डीएम उदिता सिंह की अध्यक्षता में राजस्व व भूमि सुधार विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गयी। बैठक में विशेष रूप से म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) व परिमार्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। डीएम ने विभिन्न अंचलों में लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि म्यूटेशन व परिमार्जन से संबंधित सभी लंबित मामलों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...