दरभंगा, मार्च 30 -- लहेरियासराय। समाहरणालय स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में रविवार को भूमि सुधार उप समाहर्ता संजीत कुंमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यशाला हुई। कार्यशाला में म्यूटेशन एवं जमाबंदी से जुड़े मामलों के निष्पादन पर सभी अंचल और राजस्व अधिकारियों को तेजी लाने का निर्देश दिया गया। डीसीएलआर ने कंप्यूटर व प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव डेमो प्रस्तुत कर म्यूटेशन, जमाबंदी तथा वंशावली की प्रक्रियाओं को विस्तार से समझाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करें। कार्यशाला में 'भूमि सुधार जन कल्याण संवाद' व राजस्व महाअभियान के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा भी की गई। डीसीएलआर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि म्यूटेशन व जमाबंदी से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निपटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.