पटना, जनवरी 20 -- नगर निगम में म्यूटेशन (नामांतरण) से संबंधित प्राप्त आवेदनों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। इसमें पाया गया कि पटना नगर निगम के सभी छह अंचलों में कुल 8,422 म्यूटेशन के लिए आवेदन आए थे। इनमें से अबतक 6,701 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। वहीं 1721 आवेदन लंबित हैं। नगर आयुक्त ने लंबित सभी आवेदनों का निपटारा अगले सात दिनों में करने का निर्देश दिया है। समीक्षा बैठक में म्यूटेशन से संबंधित लगभग 15 प्रतिशत आवेदन लंबित हैं। इस बात से नगर आयुक्त को अवगत कराया गया। इसका संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त की ओर से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी लंबित म्यूटेशन आवेदनों का निष्पादन एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही भविष्य में म्यूटेशन से संबंधित आवेदनों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.