भागलपुर, जून 13 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। समाहर्ता ने शनिवार को राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में एडीएम (राजस्व) दिनेश राम द्वारा बताया गया कि दाखिल-खारिज के कार्य में प्रगति आई है। 3100 मामले का निष्पादन किया गया है। समाहर्ता ने कहा कि दाखिल-खारिज के कार्यों की समीक्षा के लिए चार अवधि निर्धारित करें। पहला 90 दिन से अधिक के मामले, दूसरा 75 दिन से अधिक के मामले, तीसरा 60 दिन से अधिक के मामले और चौथा 35 दिन से अधिक के मामले के लिए। उन्होंने कहा कि 17 जून तक 60 दिन से अधिक के एक भी मामले किसी अंचल में शेष नहीं रहे। यह भी पढ़ें- महाअभियान में मिले आवेदनों की निगरानी को प्रमंडलावर सेल बना जिन अंचल में 35 दिन से अधिक के मामले लंबित हैं, वे दाखिल-खारिज के मामलों को तेजी से निपटाएं। इसके लिए संध्या में शिविर का आयोजन कराएं। बैठक ...