म्यूटेशन के नाम पर 10 हजार रुपये ठगी का प्रयास, सजगता से बचा आवेदक
पूर्णिया, मई 24 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने अब जमीन म्यूटेशन के नाम पर लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। शनिवार शाम एक व्यक्ति से म्यूटेशन के कागजात में त्रुटि सुधारने के नाम पर 10 हजार रुपये की ऑनलाइन मांग की गई। हालांकि आवेदक की सजगता के कारण वह साइबर ठगी का शिकार होने से बच गया। जानकारी के अनुसार धमदाहा अंचल के कुकरौन पश्चिम मौजा अंतर्गत खनवा पंचायत निवासी एक व्यक्ति को साइबर अपराधी ने फोन कर खुद को अंचल कार्यालय से जुड़ा बताते हुए म्यूटेशन आवेदन में त्रुटि होने की बात कही। इसके बाद तत्काल काम कराने के नाम पर ऑनलाइन 10 हजार रुपये भेजने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- म्यूटेशन के नाम पर 10 हजार रुपये ठगी का प्रयास, सजगता से बचा आवेदक फोन करने वाले व्यक्ति को आवेदक की जमीन और आवेदन से जुड़ी कई जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.