दरभंगा, मार्च 3 -- शहर के म्यूजियम रेलवे गुमटी पर आरओबी का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि दो वर्ष पूर्व आरओबी की आधारशिला सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर व नगर विधायक संजय सरावगी ने रखी थी। दरअसल, इस मार्ग से बड़ी आबादी रोज आवाजाही करती है। लोग बताते हैं कि रेलवे फाटक अक्सर बंद रहता है, जिससे यहां भीषण जाम लग जाता है। उधर, शहर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण की जद में आने से सैकड़ों दुकानों के टूटने का खतरा उत्पन्न हो गया है। इसके चलते दुकानदारों ने जनप्रतिधियों से इन दुकानों को बचाने की पहल करने की गुहार लगाई है। शहर के म्यूजियम रेलवे गुमटी स्टेशन रोड में बुनियादी सुविधाओं का पहले से ही अभाव है। यहां सड़क जाम, अतिक्रमण, पेयजल किल्लत और गंदगी जैसी समस्याएं लोगों के लिए परेशानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.