काशीपुर, मार्च 31 -- काशीपुर। म्यूजिक लवर्स क्लब काशीपुर की ओर से सम्मान समारोह एक सुरीली शाम, गीत-संगीत के नाम का आयोजन बुधवार की शाम छह बजे से बाजपुर रोड स्थित महिमा रिसोर्ट में किया जाएगा। क्लब अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर दीपक बाली होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम के संरक्षक मंडल में मुक्ता सिंह और डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय शामिल रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...