मधुबनी, मार्च 13 -- मधुबनी, निज संवाददाता। शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों को उपलब्ध कराए गए म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स के उपयोग को लेकर निर्देश जारी किया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर ने सभी डीईओ को पत्र भेजकर कहा है कि समग्र शिक्षा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में विद्यालयों को दिए गए वाद्य यंत्रों का उपयोग सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सुनिश्चित किया जाए। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि विद्यालयों में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं इन वाद्य यंत्रों का प्रयोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों में करें। साथ ही इसके उपयोग से संबंधित प्रतिवेदन बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना और विभाग को भेजना भी अनिवार्य किया गया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.