बदायूं, नवम्बर 25 -- बदायूं। ब्लॉक संसाधन केंद्र म्याऊं पर स्कूली बच्चों के आधार बनना शुरू हो गये हैं। इससे अब म्याऊं क्षेत्र के बच्चों को आधार बनवाने के लिए मुख्यालय की दौड़ लगानी नहीं होगी। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर संचालित आधार केंद्र पर छह से 14 वर्ष तक के बच्चों के नये आधार बनवाये जा सकते हैं। ब्लॉक संसाधन केंद्र म्याऊं पर पहले से संचालित आधार मशीन साफ्टरवेयर क्रैस होने के चलते 30 अगस्त को बंद हो गयी थी। इसके बाद से स्कूली बच्चों को आधार संबंधी कार्य कराने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यहां के बच्चे आधार बनवाने एवं संसोधन के लिए बदायूं डाकघर की दौड़ लगा रहे थे। क्षेत्र के लोगों ने बीएसए से पुन: बंद मशीन को चालू कराने की मांग की। इसके बाद बीएसए ने यूडीआई को पत्राचार किया। यूडीआई ने अब बीआरसी म्याऊं पर पूर्व में संचालित मशीन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.