म्याऊं पुलिस ने जेवरों से भरा बैग लौटाया
बदायूं, जून 17 -- आंधी-बारिश के दौरान ऑटो से छूटा एक बैग महिला के लिए परेशानी का कारण बन गया था। बैग में सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल रखा था। सूचना मिलने पर म्याऊं पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बैग बरामद कर महिला को सुरक्षित सौंप दिया। पुलिस की सक्रियता की लोगों ने सराहना की। थाना अलापुर की म्याऊं पुलिस ने तत्परता और ईमानदारी का परिचय देते हुए एक महिला का खोया बैग बरामद कर उसे वापस दिलाया। गांव विशुनपुरी की रहने वाली मिथलेश पत्नी मुनेंद्र सिंह अपने मायके महरौली से बच्चों और मां के साथ ऑटो से घर लौट रही थीं। यह भी पढ़ें- म्याऊं पुलिस ने जेवरों से भरा बैग लौटाया रास्ते में आंधी और बारिश शुरू होने पर वह जल्दबाजी में ऑटो से उतर गईं। इसी दौरान उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। बैग गायब होने का पता चलते ही महिला और उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.