नई दिल्ली, फरवरी 3 -- म्यांमार में अब से कुछ देर पहले भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 5.9 बताई गई है। इसका केंद्र मगवे क्षेत्र में येनांगयौंग से लगभग 95 किमी पश्चिम में था, गहराई लगभग 10-57 किमी। यह भूकंप और कई बड़े क्षेत्रों में महसूस किया गया। कोलकाता में भी लोगों ने धरती में कंपन महसूस की है। इससे पहले, कश्मीर घाटी में सोमवार तड़के 4.7 तीव्रता का भूकंप आया जिससे बारामूला जिले के पट्टन और आसपास के इलाकों में लोगों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने कहा कि किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई जानकारी नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप तड़के 5 बजकर 35 मिनट पर 10 किलोमीटर की गहराई में आया और इसका केंद्र पट्टन क्षेत्र में था, जो पर्यटक स्थल गुलमर्ग से 10 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में है। भूकंप की ती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.