फरीदाबाद, मार्च 20 -- नूंह। म्यांमार में 11 साल पहले बिछड़ा परिवार फिर से एक हुआ। प्रशासन और संस्थाओं के प्रयास से महिला को उसके पति और बच्चों से मिलाया गया। मिलन के दौरान परिवार के लोग भावुक हो गए। शुक्रवार को जारी बयान में उपायुक्त अखिल पिलानी ने यह जानकारी दी। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयासों से लंबे समय से लंबित यह मामला सुलझाया गया। परिवार मिलाने के लिए सभी जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर फातिमा बेगम को उनके परिवार से मिलवाया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने प्रशासन का आभार जताया। 11 वर्ष पहले म्यांमार में हुई एक घटना के दौरान म्यामांर निवासी फातिमा बेगम अपने पति बेनी यामीन और दोनों बेटियों से अलग हो गई थीं।उस समय उनके पति ने भारत आकर शरण ली थी और वह जिला न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.