म्यांमार के राष्ट्रपति आज पहुंचेंगे बोधगया, महाबोधि मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना
गया, मई 29 -- म्यांमार के राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग शनिवार को विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। उनके साथ म्यांमार सरकार के वरीय अधिकारी सहित उच्चस्तरीय शिष्टमंडल भी मौजूद रहेगा। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और प्रोटोकॉल व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गयी है। शुक्रवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने महाबोधि मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की संपूर्ण कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- महाबोधि मंदिर का दर्शन करने कल बोधगया आयेंगे म्यांमार के राष्ट्रपत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.