दरभंगा, मार्च 16 -- दरभंगा। म्यांमार एंबेसी, दिल्ली में 12 देशों के राजदूतों ने एशिया इंडिया बिजनेस मीट व पीस कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन किया। अध्यक्षता एशिया के 12 देशों के एंबेसडरों के चेयरमैन म्यांमार के एंबेसडर यूमोई क्यो अंग ने की। इसमें मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दरभंगा के रोहित कुमार सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर 14 सालों से लगातार किए गए बेहतर काम के लिए म्यांमार के राजदूत ने सम्मानित किया व उनके काम की सराहना की। रोहित ने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए बड़ी जिम्मेवारी है। भविष्य में मैं और बेहतर तरीके से मानवाधिकार की लड़ाई लडूंगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...