मुजफ्फर नगर, मार्च 1 -- राष्ट्रीय लोकदल युवा के जिला महासचिव मौ. वसीम बुढ़ाना रालोद को अलविदा कहते हुए रविवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा के चरथावल विधानसभा विधायक पंकज मलिक व सपा युवजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर शोएब राणा के प्रयासों से सपा में शामिल हुए मौ. वसीम बुढ़ाना को समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एड. ने सपा की सदस्यता दिलाते हुए स्वागत किया। कार्यक्रम में सोमपाल सिंह कोरी, साजिद हसन, लोकेंद्र कुमार, फिरोज अख्तर, मीर हसन, गगन मावी, अफजाल, बिल्लू राठी, राजू सैनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...