बाराबंकी, अप्रैल 17 -- बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र से एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। पति की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 29 अप्रैल 2025 को बहराइच जिले से हुई थी। आठ अप्रैल की सुबह उसकी पत्नी बिना बताए ही घर से कहीं चली गई। फोन करने पर उसने बताया कि वह अपने मौसी के बेटे के साथ जा रही है। इसके बाद उसने मोबाइल फोन बंद कर लिया। पीड़ित ने बताया कि जब उसने ससुराल पक्ष से संपर्क किया तो उन्होंने भी उसके वहां न पहुंचने की जानकारी दी। इसके बाद उसने चौकी रामस्वरूप गदिया में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि उसकी पत्नी मगन सिंह के साथ कहीं अन्य स्थान पर रह रही है। साथ ही उसने यह भी जानकारी दी...