मौसेरे भाई के घर गया युवक अपार्टमेंट बिल्डिंग से गिरा, मौत से उठे कई सवाल
संवाददाता, सितम्बर 26 -- यूपी के प्रयागराज में एडीए स्थित मानस विहार अपार्टमेंट से शुक्रवार शाम एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं, नाजुक हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। घूरपुर थानाक्षेत्र के चम्पतपुर निवासी नेबु लाल का बेटा 31 वर्षीय भूपेंद्र सोनी शुक्रवार को घर से त्रिवेणी नगर में रहने वाले अपने मौसेरे भाई से मिलने के लिए निकला था। शाम को वह नैनी में एडीए स्थित मानस विहार अपार्टमेंट पहुंचा। इसी दौरान वह अपार्टमेंट से नीचे गिर गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.