हापुड़, मई 1 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरौली में एक विवाह समारोह में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने दंपती समेत अन्य कई लोगों को लाठी डंडों, पंच, पत्थर से वार कर घायल कर दिया। घायलों में दो सगे भाई भी हैं। पीड़ित की तहरीर पर बाबूगढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जनपद बुलंदशहर के कोतवाली बुलंदशहर नगर थाना क्षेत्र के गांव नयागांव धमैड़ा अड्डा निवासी गोल्डन ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 25 अप्रैल को वह अपने मौसेरे भाई गौरव की बारात में शामिल होने के लिए पत्नी संगीता, भाई जोनी, बच्चों और दोस्त अरुण के साथ थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली में आया था। चढ़त के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बीच हेम सिंह और जगदीश ने पीड़ित, उसकी पत्नी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.