मौसेरी बहन से रक्षाबंधन के दिन रेप, भाई ने वीडियो बना ब्लैकमेल भी किया; 25 दिन बाद केस दर्ज
हिन्दुस्तान संवादाता, सितम्बर 27 -- रिपोर्ट- संजय कुमार मेहता, शेखपुरा, हिन्दुस्तान। बिहार में एक भाई के महापाप ने सबको हैरान कर दिया है। शेखपुरा जिले में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मर्यादा को ताक पर रखकर एक युवक द्वारा रिश्ते में नाबालिग मौसेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक बड़ी बात यह भी है कि रक्षाबंधन (31 अगस्त) के दिन इस घृणित घटना को अंजाम दिया गया। ब्लैकमेलिंग के कारण घटना के 25 दिन बाद, पीड़िता की जिद पर उसकी मां ने शुक्रवार देर शाम सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज मुकदमे में दिल्ली निवासी मुख्य आरोपी रोहित कुमार और शेखपुरा निवासी रिश्तेदार महिला को नामजद किया गया है। मामले की अनुसंधानकर्ता और सदर थाने की दारोगा कुमारी शुभम सिन्हा ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.