मौसी पर रखता था गलत नजर, मामा ने मौत के घाट उतारा
लखनऊ, जून 3 -- इटौंजा में आइसक्रीम पार्लर संचालक सचिन सिंह (22) हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस रिश्ते के मामा बृजेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। छानबीन में सामने आया कि सचिन रिश्ते की मौसी पर गलत नजर रखता था। इस पर मामा ने उसे कई बार समझाया था। इसके बाद भी व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। इसी तैश में मामा ने बहाने से बुलाकर शराब पिलाई, उसके बाद रस्सी से गला कसकर हत्या कर शव केले के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पट्टी बरामद कर ली है। डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि मड़ियांव क्षेत्र के इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी रामशंकर सिंह के बेटे सचिन सिंह का शव मंगलवार को इटौंजा के अकबरपुर गांव स्थित केले के खेत में पड़ा मिला था। यह भी पढ़ें- शराब पिलाकर रिश्तेदार का किया था कत्ल, पुलिस ने 24 घंटे में किया हत्या का खुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.