मौसी ने विवाहिता को 2 लाख में बेचा, गुजरात ले जाकर जबरन शादी कराई; दो महिलाएं गिरफ्तार
नई दिल्ली, जून 14 -- Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया में एक महिला ने अपनी मौसी समेत छह लोगों के विरुद्ध मानव तस्करी, धोखाधड़ी और जबरन शादी कराने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसे गुजरात घुमाने के बहाने ले जाकर दो लाख रुपये में बेच दिया गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी करा दी गई। मीरगंज थाने में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, वह अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती है। करीब दो माह पूर्व वह अपनी मौसी सुलेखा देवी के घर आयोजित छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम के बाद वह कुछ दिनों तक वहीं रुकी हुई थी। इसी दौरान 31 मई को मौसी सुलेखा देवी, उनकी गोतनी किरण देवी, मीना देवी उर्फ वीणा देवी तथा उनके परिचित मुकेश ने उसे गुजरात घूमने चलने का प्रस्ताव दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.