आरा, मार्च 28 -- आरा, हि.सं.। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन और जगजीवन हॉल्ट के बीच शनिवार की सुबह ट्रेन से गिर एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव निवासी स्व. चंद्रदेव पासवान का 18 वर्षीय पुत्र श्याम बाबू था। उसके मामा अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी मौसी के घर बनाही गांव गया था। शनिवार की सुबह वह पैसेंजर ट्रेन से वापस घर लौट रहा था। उसी बीच आरा स्टेशन और जगजीवन हॉल्ट के बीच ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। रेल पुलिस की सूचना पर परिजन पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया जा रहा है कि श्याम बाबू चार भाई और दो बहनों में तीसरे स्थान पर था। उसकी पत्नी रेणु देवी की उससे दूसरी शादी हुई थी। इससे पहले वह उसके बड़े भाई बैजू कुमार से शादी हुई थी, लेकिन करीब एक वर्ष पूर्व बैजू कुमा...