मौसी के घर से लौटे युवक ने गंगा में डूब किया सुसाइड
कानपुर, जून 12 -- चकेरी, संवाददाता। जाजमऊ में गंगा किनारे शुक्रवार सुबह पुलिस को एक युवक का बैग जूते, कपड़े, मोबाइल और मौके पर रखी बिरयानी और मार्च में हुई एसआई भर्ती का प्रवेश पत्र मिला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। करीब दस घंटे बाद शाम को पुलिस ने युवक का शव भी बरामद कर लिया। मृतक की पहचान फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा निवासी युवक के रूप में हुई। पुलिस की जांच में पारिवारिक विवाद की वजह से आत्महत्या कर लेने की वजह सामने आ रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जाजमऊ में शुक्रवार सुबह गंगापुल के पहले पिलर के पास लोगों को जूते, बिरयानी और कपड़ों के साथ एक बैग पड़ा मिला। अनहोनी की आशंका पर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें मार्च में हुई एसआई भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.