मौसी के घर से भागा किशोर दिल्ली में मिला
बरेली, मई 18 -- बरेली। शाहजहांपुर में जलालाबाद की रहने वाली महिला की बहन किला क्षेत्र में रहती हैं। वह अपने 14 वर्षीय बेटे के साथ शादी में शामिल होने बरेली आई थीं। रविवार को उन्होंने किसी बात को लेकर बेटे को डांट दिया, जिससे वह नाराज हो गया। कुछ देर बाद उन्होंने दूसरे बच्चे के साथ उसे दवाई लेने मेडिकल पर भेजा तो पानी पीने की बात कहकर वह गायब हो गया। इस मामले में थाना किला में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। किला एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी की जांच में सामने आया कि किशोर दूल्हा मियां की मजार से ऑटो में बैठकर सेटेलाइट गया और वहां से दिल्ली की बस में बैठकर आगे चला गया। दिल्ली में संपर्क करने पर बच्चे को वहां बरामद कर लिया गया है। एक टीम व परिजन उसे लेने गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.