मुरादाबाद, फरवरी 9 -- मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र में मौसी के घर रह रही 11वीं की छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। अमरोहा जिले के अमरोहा देहात थाना क्षेत्र निवासी महिला ने मझोला पलिस को तहरीर देकर बताया कि अपनी बेटी को 16 साल पहले मझोला क्षेत्र निवासी बहन को गोद दे दिया था। बेटी वर्तमान में 17 साल की है और 11वीं में पढ़ती है। पीड़िता के अनुसार एक फरवरी को पड़ोस में रहने वाला उत्तराखंड के बाजपुर थाना क्षेत्र के गांव बन्नाखेड़ा निवासी लक्ष्मण नाम का युवक उसकी बेटी को बहलाफुसला कर अगवा कर ले गया। उसकी बेटी को गायब करने में पड़ोसी महिला छोटी ने भी आरोपी का सहयोग किया है। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार आरोपी लक्ष्मण और उसका सहयोग करने वाली महिला छोटी के खिलाफ मझोला थाने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.