कौशाम्बी, मार्च 19 -- मंझनपुर, संवाददाता। सैनी थाना क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि उसकी शादी 25 अप्रैल 2024 को मंझनपुर इलाके की युवती से हुई थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। रोजगार के लिए ज्यादातर वह गुजरात में रहता था। गुजरात में रहने के दौरान पत्नी अपने मायके चली जाया करती थी।पीड़ित के अनुसार सितम्बर 2025 में वह पत्नी को मायके छोड़कर गुजरात गया था। 18 फरवरी 2026 को उसकी बीवी अपनी मौसी के यहां जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसी के बाद संदिग्ध दशा में लापता हो गई। पीड़ित को पूरी आशंका है कि उसकी बीवी का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है। पीड़ित युवक ने घटना की शिकायत तभी स्थानीय पुलिस से की थी। कार्रवाई नहीं किए जाने पर एसपी राजेश कुमार को शिकायती पत्र दिया। उनके आदेश पर बुधवार मुकदमा कायम कर पुलिस ने विवाहिता की तलाश शुरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.