गिरडीह, अप्रैल 6 -- खोरीमहुआ। घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के करमाटांड़ से जमडार मुख्य सड़क पर रविवार करीब 12 बजे एक सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक सत्यम कुमार (5 वर्ष), पिता पप्पू कुमार सिंह, ग्राम चटकरी, जिला नवादा (बिहार) का निवासी था। बच्चा अपनी मौसी के घर महेशमरवा स्थित हलुवैया गांव आया हुआ था। इसी दौरान वह अपने फुफेरे चाचा मोहन सिंह (उम्र 25 वर्ष) पिता तालेश्वर सिंह, निवासी इंदरवा ढेबुआडीह, जिला कोडरमा के साथ बाइक से शौच के लिए हरदिया नदी की ओर जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे पीडीएस के चावल लदे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण टक्कर में मासूम सत्यम की घटना...