कन्नौज, मई 8 -- ठठिया थाना क्षेत्र में मौसी की शादी में आई 7 वर्षीया मासूम बच्ची अचानक लापता हो गई। बच्ची के गायब होने की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर सक्रिय हुई ठठिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज छह घंटे के भीतर मासूम को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। दरअसल बच्ची शादी से भटककर गांव में ही एक घर के बाहर पहुंच गई और वहीं चारपाई पर सो गई थी। ठठिया थाना क्षेत्र के भड़ाहा गांव निवासी रामवीर की 7 वर्षीय पुत्री अपनी मौसी की शादी में शामिल होने के लिए ननिहाल जुर्रापुरवा आई हुई थी। गुरुवार को शादी समारोह और विदाई के बाद सभी परिजन थकान के कारण आराम करने लगे। इसी दौरान शाम के समय मासूम बच्ची अचानक लापता हो गई। काफी देर तक बच्ची के नजर न आने पर परिजनों ने घर और आसप...