नोएडा, अप्रैल 16 -- नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। यह सनसनीखेज वारदात बुधवार को ग्राम सर्फाबाद में सामने आई थी, जहां एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद शफीक (45 साल) उर्फ जावेद पुत्र फतहेहार मोहम्मद उर्फ बुदुल के रूप में हुई है, आरोपी को टिवोली फार्म हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-113 में हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी का मृतका के बेटे के साथ समलैंगिक संबंध था, जिसे लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतका फूलजहां को आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.