मौसीबाड़ी में भगवान को लगा विशेष महाभोग, भक्तों ने चखा मालपुआ और पायस प्रसाद
रांची, जुलाई 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। जगन्नाथपुर मेले के पांचवे दिन सोमवार को मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार रहा। मौसीबाड़ी मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की कतारें देखी गईं, जहां महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान बलभद्र, बहन सुभद्रा और महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। आषाढ़ शुक्ल षष्ठी तिथि पर प्रभु को विशेष भोग अर्पित किया गया, जिसमें मौसमी फल, पायस (खीर) और मालपुआ मुख्य रूप से शामिल थे। मंदिर के पुजारी के अनुसार, षष्ठी से लेकर अष्टमी तिथि तक भगवान को यही विशेष मौसमी भोग लगाया जाएगा। सुबह और शाम की भव्य आरती में शामिल होने के बाद भक्तों ने कतारबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: मौसीबाड़ी में भगवान जगन्नाथ की विशेष आरती, उमड़े श्रद्धालुमेला क्षेत्र का भ्रमण मौसीबाड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.