गढ़वा, जुलाई 23 -- रंका, प्रतिनिधि। एक हफ्ते मौसीबाड़ी में रहने के बाद पुष्प वर्षा और जयघोष के साथ भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्र गुरुवार शाम मौसीबाड़ी लौट आए। उस दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह था। मालूम हो कि 16 जुलाई को रथयात्रा के अवसर पर वह ठाकुरबाड़ी से मौसीबाड़ी गए थे। उसके बाद एक हफ्ता तक मौसीबाड़ी में भागवत कथा का आयोजन चलता रहा। भगवान जगन्नाथ मौसीबाड़ी में एक सप्ताह विश्राम के बाद रथ पर सवार होकर भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा ठाकुरबाड़ी पहुंचे। रथ को खिंचने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु उत्साहित थे। गढ़वा-अंबिकापुर एनएच 343 होते ठाकुर बाड़ी मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचने पर बारी-बारी से उन्हें भक्तिभाव से उनके सिंहासन में विराजमान किया गया। उसके बाद आरती-पूजन का आयोजन कर महाप्रसाद का वितरण किया गया। उससे पहले मौसीबाड़ी में श्...