उन्नाव, मार्च 13 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि लूटापुर गांव निवासी उसके मौसा देवेंद्र मिश्र ने वर्ष 2007 से 2024 तक बहला कर अपने साथ पत्नी की तरह रखा। इसी दौरान योजना के तहत आवास भी मिला, लेकिन उसे बनवाने नहीं दिया गया। वर्ष 2024 में पति की मौत हो गई थी। उसके बाद उनके कमरे में ताला लगा दिया गया। मजबूर होकर वह अपने बेटे के साथ लखनऊ में किराए का कमरा लेकर रहने लगीं। आरोप है कि होली के बाद देवेंद्र मिश्रा लखनऊ पहुंचा और बहाने से बेटे को अपने साथ ले गया। जब वह बेटे की तलाश में ससुराल पहुंचीं तो वहां कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद मायके गईं। जहां से भगा दिया गया। आरोप है कि वहां मौसा देवेंद्र मिश्रा, मौसी केतकी, उनके बेटे और बेटी ने उन्हें घर में बंद कर मारपीट की। कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.