नई दिल्ली, मार्च 21 -- राजधानी दिल्ली में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 23 मार्च को दिन में बादल छाए रहेंगे और दोपहर के बाद हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस दिन अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।शनिवार को दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहे लेकिन कहीं पर भी बारिश नहीं हुई। सुबह दृश्यता के स्तर में थोड़ी कमी देखी गई। हल्का कोहरा छाया रहा लेकिन बाद में यह छंट गया। दिन भर हल्की धूप खिली रही। लेकिन न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम था। जबकि अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.