नई दिल्ली, फरवरी 28 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता शनिवार को राजधानी के दिन और रात के तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था जबकि न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दिल्ली में पिछले तीन वर्षों में फरवरी का सबसे गर्म दिन रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, इससे अधिक अधिकतम तापमान पिछली बार 20 फरवरी, 2023 को था, जब यह 33.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.