जौनपुर, दिसम्बर 24 -- जौनपुर, संवाददाता। हवा चलने से बुधवार भोर में कोहरा गायब हो गया, लेकिन आसमान में बादल डेरा जमा लिए हैं। बादल छाने के कारण अधिकतम तापमान मंगलवार की अपेक्षा दो डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर है। भीषण ठंड और गलन से लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। कोहरे का प्रकोप मंगलवार की शाम से ही शुरू हो गया था। रात 12 बजे के बाद तक घना कोहरा छाया रहा। दो बजे के आसपास पछुआ हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा की हो गई। इससे कोहरा छंटने लगा। सुबह लोग सो के उठे तो कोहरा नदारद था लेकिन घने बादल छाए थे। बदली और जोरदार गलन के चलते लोगों को रोजमर्रा के कार्य निपटने में दिक्कत हुई। गांवों में किसान और पशुपालक सुबह पांच बजे ही उठकर अलाव जला दिए थे। अलाव से हाथ गर्म करते दरवाजे पर झाड़ू बुहारू और पशुओं को चारा पानी देने का काम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.