नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में होली के दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज हो सकता है। मौसम विभाग ने बुधवार को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। पहले इसे 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान था लेकिन दक्षिणी पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान में कमी के आसार हैं। हालांकि यह तापमान पिछले वर्ष मनाई गई 14 मार्च की होली से कम रह सकता है। इस सीजन में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। ऐसे माना जा रहा है कि यह नवंबर 2025 से 3 मार्च 2026 के बीच सबसे गर्म दिन दर्ज किया का सकता है। विगत वर्ष होली 14 मार्च को मनाई गई और दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7...