मौसम हुआ सुहाना, झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट
पाकुड़, जून 5 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। क्षेत्र में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से बढ़ी गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान थे। लेकिन बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बारिश शुरू होते ही लोगों ने राहत की सांस ली। किसानों ने भी बारिश को खेती के लिए लाभदायक बताया। हालांकि बारिश के कारण कई सड़कों और निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। सड़कों पर पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर नालियों की सफाई नहीं होने के कारण वर्षा का पानी सड़कों पर जमा हो गया। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। उधर मौसम विभाग के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.