अयोध्या, अप्रैल 12 -- अयोध्या। मिल्कीपुर क्षेत्र में हाल ही में आई तेज आंधी और बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा था। खेतों में काट कर रखी फसल तेज हवाओं से बिखर गई थी। बारिश में भीगने से उसकी गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है। इससे किसानों की मेहनत पर दूना असर पड़ा है। शनिवार व रविवार को मौसम साफ होने के बाद किसान अब अपनी फसल को बचाने के लिए दिन-रात खेतों में जुटे हैं। बारिश से भीगी हुई गेहूं की फसल को किसान बार-बार पलट कर सुखा रहे हैं ताकि उसकी नमी कम हो सके। इसके बाद किसान थ्रेसर के माध्यम से मडा़ई कर अनाज को सुरक्षित घरों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है। ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.