बुलंदशहर, मार्च 25 -- जनपद में पिछले कई दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बुधवार को सुबह की शुरुआत साफ आसमान और सुनहरी धूप के साथ हुई, जिससे लोगों को पिछले दिनों के मुकाबले गर्माहट का अहसास हुआ। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। आगामी दिनों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की संभावना बन रही है। बुधवार को दिन चढ़ने के साथ ही सूरज के तेवर तल्ख होते गए। ठंडी हवाओं के थमने और तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में पारा एक से दो डिग्री तक और ऊपर जा सकता है, जिससे दिन के समय गर्मी का प्रभाव और बढ़ेगा। आसमान साफ होने के बावजूद अभी संकट टला नहीं है। अगल...