रामपुर, मार्च 24 -- मौसम मंगलवार को खुला और सुबह से आसमान से धूप खिली हुई है। ऐसे में फसल को लेकर चिंतित हुए किसान अब मौसम साफ होने पर खेतों पर पहुंच गए हैं और अपनी फसल को संवारने में लगे हुए हैं। बीते दिनों हुई बारिश से कुछ इलाकों में गेहूं को नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि अब मौसम खराब होना नहीं चाहिए। अगर मौसम खराब होता है तो गेहूं और सरसों को काफी नुकसान पहुंचेगा। वहीं जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा का कहना है मंगलवार को मौसम साफ रहेगा, मगर किसानों को अलर्ट रहकर फसल की देखरेख करनी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...