हल्द्वानी, अप्रैल 9 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। भाकपा (माले) के जिला सचिव डॉ. कैलाश पांडे ने मौसम से हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। प्रेस को जारी बयान में पांडे ने कहा कि देश में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने से गेहूं की फसल, सेब, प्लम, खुबानी, आम, लीची व अन्य बागवानी के साथ ही दलहन व तिलहन की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। राज्य सरकार को किसानों के नुकसान का आकलन कर नुकसान का वास्तविक मुआवजा देना चाहिए। कहा कि पिछली बार इतना कम मुआवजा दिया कि उसके चेक को लेने जाने का भाड़ा भी उससे ज्यादा था। इसके लिए वास्तविक नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...