अयोध्या, अप्रैल 11 -- अयोध्या,संवाददाता। जल्द ही भक्ति पथ पर श्रद्धालुओं मौसम से राहत मिलने की अस्थाई व्यवस्था मूर्त रूप ले लेगी। कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल 4 करोड़ 90 लाख की लागत से ढाई सौ मीटर में कैनोपी बना रही है। जिसका ढांचा लगभग बनकर तैयार हो चुका है। जून महीने के पहले सप्ताह तक कार्य पूरा कर लेने की कवायद है। रामनगरी में श्रद्धालुओं के अधिक संख्या वाले स्थल रामपथ और भक्ति पथ पर गर्मी के दिनों में धूप से बचाव की समस्या देखी जाती रही है। बचाव को लेकर कुछ योजनाएं पाइप लाइन में हैं तो कुछ जल्द ही धरातल पर दिखने लगेंगी। इसी क्रम में अब जल्द ही भक्ति पथ पर श्रद्धालुओं को जाड़ा, गर्मी और बरसात के मौसम से बचाने के स्थाई व्यवस्था की जा रही है। यूपीपीसीएल के अभियंता अजय मिश्रा बताते हैं कि ढाई सौ मीटर में लोहे से ढांचा बनाने का काम लगभग पूरा ...