भदोही, अप्रैल 7 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में मौसम सेवा केंद्र का संचालन नियमित कराने की मांग लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने डीएम को पत्रक सौंपा। मौसम सेवा केंद्र बंद होने से हो रहे दिक्कत से अवगत कराया। ऐसे में प्राथमिकता के आधार पर नियमित मौसम सेवा केंद्र संचालन कराने की मांग की गई। इस दौरान किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि इधर कुछ दिन से मौसम सेवा केंद्र का संचालन कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में बंद चल रहा है। इसके चलते किसानों को मौसम की जानकारी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में नियमित संचालन शुरू कर दिया जाए तो कृषकों को गेहूं फसल की कटाई और मड़ाई करने में काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर मल्लूराम, अरुणेंद्र चौबे आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...