रामपुर, मार्च 26 -- बीते दिनों बारिश के बाद अब मौसम साफ हो चुका है। गुरुवार को सुबह से ही मौसम साफ है और किसानों ने खेतों में पहुंचकर फसल को सही करने का काम शुरू कर दिया है। इस सप्ताह में किसान गेहूं की स्थिति को देखते हुए कटाई शुरू कर देंगे। शाहबाद और मिलक तहसील के गांवों में गेहूं की स्थिति बढ़िया है। टांडा और बिलासपुर के क्षेत्र में बारिश की वजह से गेहूं की फसल खेतों में गिर गई, इसीलिए उत्पादन गिरने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में जिले में मध्यम वर्षा बता रहा है, इससे किसानों की चिंता बढ़ सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.