मौसम साफ होते ही बढ़ी उमस, परेशानी बढ़ी
सासाराम, मई 13 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में लगातार कई दिनों तक हुई बारिश के बाद बुधवार को मौसम साफ होते ही तेज धूप निकलने लगी। धूप के कारण अचानक उमस काफी बढ़ गई, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सुबह से ही गर्मी और उमस के कारण लोग बेहाल नजर आए। सबसे अधिक दिक्कत खेतों में काम करने वाले किसानों, मजदूरों, स्कूली बच्चों तथा बाजार आने-जाने वाले लोगों को हो रही है। तेज धूप और उमस भरे मौसम के कारण खेतों में काम कर रहे किसानों को जल्दी थकान महसूस हो रही है। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को भी गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम देखी गई।
स्वास्थ्य विभाग की सलाह स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ती गर्मी और उमस को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। चिकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.