संभल, अप्रैल 10 -- संभल, संवाददाता। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण खेतों में पड़ी गेहूं की फसल भीग जाने से किसान काफी परेशान थे। कई स्थानों पर कटाई के बाद खेतों में पड़ी फसल नमी के कारण खराब होने का खतरा बढ़ गया था। लगातार बदले मौसम और बादलों के कारण किसानों को गेहूं की निकासी और सुखाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि पिछले दो दिनों से मौसम साफ होने और तेज धूप निकलने से किसानों को कुछ राहत मिली है। धूप निकलते ही किसान खेतों में पहुंचकर गेहूं की फसल को सुखाने और उसकी निकासी करने में जुट गए हैं। खेतों में पड़े गेहूं के पूलों को पलटकर सुखाया जा रहा है, ताकि नमी कम हो सके और फसल खराब होने से बच जाए। किसानों का कहना है कि यदि कुछ दिन और मौसम साफ रहा तो गेहूं की निकासी का कार्य तेजी से पूरा हो सकेगा और नुकसान भी कम होगा। फिलह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.