मौसम साफ होते ही गेहूं कटाई में जुटे किसान
भदोही, मार्च 27 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। मौसम साफ होते ही किसान गेहूं फसल की कटाई में जी-जान से जुट गए हैं। दो दिन पूर्व मौसम खराब होने से किसानों की चिंता गेहूं कटाई को लेकर काफी बढ़ गई थी। लेकिन दो दिन से मौसम साफ हुआ तो कृषक गेहूं की कटाई संग चना-मटर का फसल उपारने में जुट गए हैं। किसानों की माने तो मौसम का साथ इसी तरह बना रहा तो अन्नदाता बेहतर उत्पादन कर ज्यादा मुनाफा कमाएंगे। किसानों की माने तो इन दिनों गेहूं की फसल करीब 70 फीसदी तैयार हो गई है। ऐसे में कृषक मेंहनत की कमाई घर में रखने के लिए जी-जान से जुट गए हैं। हर काम छोड़कर किसान कृषि कार्य में लगे हैं। सरसों की कटाई और मड़ाई करीब 95 प्रतिशत हो चुका है। अब गेहूं की कटाई में अन्नदाता लगे हैं। किसानों की माने तो दो दिन पूर्व मौसम खराब होने से काफी चिंता बढ़ गई थी। लेकिन अब मौसम साफ हुआ तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.