शामली, अप्रैल 6 -- चौसाना। ऊन तहसील के गावों में मौसम साफ होने के बाद किसान गेहूं की कटाई में तेजी से जुट गए हैं। तीन दिन पहले खराब मौसम के कारण किसानों की चिंता काफी बढ़ गई थी। बारिश के कारण हजारो बीघा गेंहूॅ की फसल खेतो मे बिछ गई थी। जिसकी वजह से किसानों की किस्मत पर संकट के बादल छा गए थे। किसानों का मानना है कि यदि मौसम का साथ बना रहा तो उन्हें बेहतर उत्पादन और अधिक लाभ मिलेगा। इन दिनों गेहूं की फसल करीब 90 फीसदी पककर तैयार हो गई है। किसान हर काम छोड़कर कृषि कार्य में लगे हुए हैं। सरसों की कटाई और मड़ाई का काम भी लगभग 90 फीसदी पूरा हो चुका है। गेहूं काटने के बाद किसान खेत में ही ट्रैक्टर से थ्रेसर लगाकर मड़ाई भी करवा रहे हैं। किसान फसल को सुरक्षित खेतो से उठाने के लिए कम्पैन से फसल को कटवा रहे है। चौसाना क्षैत्र के किसानों का मानना है कि ज...