मौसम साफ हुआ तो मेले में पहुंचे 1707 मरीज, हुआ इलाज
कानपुर, सितम्बर 27 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में बेकाबू हो रहे बुखार के साथ जुकाम खांसी उल्टी व पेट दर्द का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। वहीं जलभराव व कीचड़ के कारण त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। रविवार को जुकाम खासी बुखार के 511 मरीजों सहित कुल 1707 मरीज 29 स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित जन आरोग्य मेलों में उपचार कराने पहुंचे। इस मौके पर जहां 32 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। वहीं 40 मरीजों की आंखों का परीक्षण कराया गया। मरीजों को निकटतम अस्पतालों में ही दवा व जांचों की सुविधा मुहैया कराने के लिए शासन के निर्देश पर जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों में हर रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन हो रहा है, लेकिन इसकी औपचारिकता पूरी किए जाने से मरीजों को शासन की मंशा के अनुरूप लाभ नहीं मिल रहा है, जबकि डॉक्टरों व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.