गंगापार, फरवरी 27 -- मौसम शुष्क होते ही तपिश अपना असर दिखाने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है। वहीं बादलों की आवाजाही भी थम गई है। जिसके चलते शुक्रवार को अधिकतम पारा 31.4 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम पारा बुधवार की रात को 13 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार होली तक इलाके में अधिकतम पारा 33 डिग्री के पार हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। फरवरी के अंतिम दिनों में ही लोगों को दोहरे मौसम का सामना करना पड़ रहा है। जहाँ दिन के समय सूरज के तीखे तेवर लोगों को पसीने छुड़ा रहे हैं, वहीं रात और सुबह के समय अब भी हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है। दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखा जा रहा है। दिन और रात के तापमान में करीब 18 डिग्री के इस भारी अंतर के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.